Loading...
अभी-अभी:

रायपुरः कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महादेव घाट पर किया स्नान

image

Nov 12, 2019

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर महादेव घाट खारुन नदी में आस्था की डुबकी लगाकर दीपदान किया। मुख्यमंत्री ने हटकेश्वर महादेव को जल अर्पित कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मंगलकामना की। मुख्यमंत्री ने खारुन तट पर परंपरागत महाआरती भी की और उन्होंने उपस्थित तमाम श्रद्धालुओं को पुन्नी मेला की शुभकामनाएं और बधाई दी।

अन्य विधायक और विशिष्टजन भी पहुंचे पुन्नी मेला

इस दौरान रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सहित अन्य लोगों ने भी खारून में आस्था की डुबकी लगाई। मुख्यमंत्री ने आयोजित कार्यक्रम को भी संबोधित किया। लोक कलाकार दिलीप षडंगी द्वारा राज्यगीत अरपा पैरी के धार की प्रस्तुति हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है कि कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आज खारुन नदी में पवित्र स्नान कर दीपदान किया। देवों के देव महादेव को जल अर्पिक करने का पुण्य अवसर मिला। पुन्नी मेला का प्रताप बना रहे। समस्त छत्तीसगढ़वासियों को शुभकामनाएं।