Loading...
अभी-अभी:

निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में हर्षवर्धन कपूर निभायेंगे लीड रोल

image

Feb 17, 2020

मुंबईः हिंदी सिनेमा में इन दिनों स्पोर्ट्स फ़िल्मों का ट्रेंड चल रहा है। जल्द ही कुछ खिलाड़ियों की बायोपिक और खेल की घटनाओं पर बन रही फिल्म रिलीज होने वाली है। इसके अलावा अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। जी हां, जल्द ही आपको बड़े पर्दे पर ओलंपिक मेडलिस्ट और निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की कहानी देखने को मिल सकती है। फिल्म का ऐलान काफी साल पहले हो चुका था, लेकिन अब फिल्म फ्लोर पर आ गई है। हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर अनिल कपूर ने इस फिल्म की घोषणा की है। फिल्म में खुद अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन के साथ दिखाई देंगे।

पर्दे पर अनिल कपूर और हर्षवर्धन एक साथ स्क्रीन करेंगे साझा

वहीं इस फिल्म में हर्षवर्धन अभिनव बिंद्रा का किरदार निभा रहे हैं। जबकि स्क्रीन पर भी अनिल कपूर उनके पिता की भूमिका में नजर आ सकते है। ऐसा पहली बार होगा जब पर्दे पर अनिल कपूर और हर्षवर्धन एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आ सकते है। कुछ समय पहले फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में भी अनिल कपूर ने अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ पहली बार काम किया था। इसके साथ ही अनिल कपूर और बेटी सोनम कपूर ने इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा अनिल कपूर ने ट्वीट करते हुए एक फोटो साझा की है और 'द बिगनिंग' कैप्शन के साथ इसे शेयर किया है। वहीं सोनम कपूर ने भी अभिनव बिंद्रा की बायोपिक की जानकारी दी और अपने पिता और भाई को शुभकामनाएं दीं।