Loading...
अभी-अभी:

7 दिसंबर को रिलीज होगा संजय लीला भंसाली का पहला म्यूजिक एल्बम 'सुकुन'

image

Dec 6, 2022

Sukoon by Sanjay leela bhansali: फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली अपना पहला म्यूजिक एल्बम रिलीज करने जा रहे हैं। भंसाली के इस म्यूजिक एलबम का नाम 'सुकून' है, जिसे 7 दिसंबर को सारेगामा के यू-ट्यूब चैनल के साथ- साथ सभी लीडिंग स्ट्रीमिंग एप्स पर रिलीज किया जाएगा।

'सुकून' के जरिए देश के अलग-अलग नामचीन सिंगर्स को एक साथ लाया गया है। इस म्यूजिक एल्बम के बारे में भंसाली ने कहा...' इसे बनाने में उनको करीब दो साल का वक्त लगा। कोविड जैसे मुश्किल वक्त में 'सुकून' को बनाते हुए उनको बेहद अच्छा और राहत महसूस हुई। मुझे उम्मीद है कि लोगों को भी इस एल्बम को सुनते हुए वही शांति का अनुभव होगा।'

इस एल्बम में कुल 9 गाने हैं। जिन्हें राशिद खान, श्रेया घोषाल, अरमान मलिक, पपोन, प्रतिभा बघेल, साहिल हाड़ा और मधुवंती बागची ने गाया है। इसमें तबला, बांसुरी, गिटार, सारंगी, सितार, और हारमोनियम जैसे इंस्ट्रूमेंट्स का प्रयोग किया गया है।