Loading...
अभी-अभी:

रायसेनः ग़ैरतगंज गढ़ी के जंगल में वन प्राणियों के शिकारी मांस एवं बंदूक़ों के साथ गिरफ़्तार

image

Jun 24, 2019

हरिओम शरण द्विवेदी- वन्य प्राणियों की सुरक्षा में चाहे जितने लोग लगा दिये जायें, चाहे जितने कड़े कानून बना दिये जाये, मगर लालची शिकारी किस्म के लोग इन निरीह प्राणियों का वध करने से बाज नहीं आते। आये दिन कहीं न कहीं किसी न किसी वन मंडल में यह खबर देखने सुननके को मिल जाती है कि शिकारियों ने वन्य प्राणियों का शिकार किया।  ऐसा ही हुआ कुछ रायसेन जिले के गैरतगंज सामान्य वन मंडल गढ़ी के राजपुरा बीट में। जहां बीती रात को शिकार करते हुए तीन शिकारियों को वन विभाग की टीम ने नीलगाय के मांस के साथ गिरफ्तार किया है।

गढ़ी रेंज के राजपुरा बीट का मामला, वन अमला ने की बड़ी कार्रवाई

बीती रात वन विभाग के अधिकारियों को मुखबिर द्वारा यह सूचना प्राप्त हुई कि तीन लोग शिकार करने के उद्देश्य से जंगल में घूसे हैं। मिली जानकारी के तहत ये लोग भोपाल कोहेफिज़ा निवासी अंसार कुरैशी और कमाल कुरैशी हैं। इन दोनों भाईयों की कृषि भूमि एवं फार्म हाउस ग्राम राजपुरा में है। घटना के समय ये अपने एक साथी रईस के साथ जंगल में घूस कर शिकार कर रहे थे। एक नीलगाय और मोर का शिकार किया था। मुखबिर की सूचना पर तुरंत ही वन विभाग के अमले ने राजपुरा के जंगल से रात को घेरा बन्दी कर, 10-11 बजे के बीच तीनों शिकारियों को नीलगाय के मांस एवं मोर के मांस के साथ, 3 बन्दूकें 315, 12 बोर, 22 बोर एवं तीन गाडियाँ- BOLERO जीप, HYUNDAI, TAVERA को ज़ब्त कर लिया। इस पूरी कार्रवाई में रेन्जर रजनीश शुक्ला सहित गढ़ी रेन्ज का अमला मौजूद रहा।