Loading...
अभी-अभी:

टोल प्लाजा बना रणभूमि: लाठियों से लैस युवाओं ने कर्मचारियों पर बोला हमला, पुलिस ने जब्त किए CCTV फुटेज

image

May 11, 2025

टोल प्लाजा बना रणभूमि: लाठियों से लैस युवाओं ने कर्मचारियों पर बोला हमला, पुलिस ने जब्त किए CCTV फुटेज

सीहोर जिले में स्थित अमलाहा टोल प्लाजा गुरुवार रात अचानक हिंसा का केंद्र बन गया। दरअसल, 50 से ज्यादा युवाओं की भीड़ ने टोल प्लाजा पर धावा बोल दिया और कर्मचारियों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अब पुलिस CCTV फुटेज की मदद से उनकी तलाश में जुटी है।

 कैसे शुरू हुआ विवाद?

रात करीब 8 बजे एक काली कार में सवार युवक बिना टोल टैक्स दिए निकलने की कोशिश कर रहे थे। जब टोल कर्मचारियों ने उन्हें रोका तो विवाद हो गया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, लेकिन कुछ ही देर बाद मामला और बढ़ गया।

 एक घंटे बाद लौटी भीड़, फिर बरपा कहर

करीब 4-5 गाड़ियों में सवार होकर 50-60 युवक वापस आए ,हाथों में लाठियां और डंडे, आते ही गाली-गलौज और हमला

टोल कर्मचारी नीरज कुमार को आई गंभीर चोट, मौके पर पहुंची पुलिस को देख कर युवक भाग खड़े हुए

  CCTV फुटेज बना सुराग, जल्द होगी गिरफ्तारी

अमलाहा चौकी प्रभारी चिन्मय मिश्रा ने बताया कि टोल पर लगे सभी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 भोपाल-इंदौर हाईवे पर क्यों बार-बार हो रहे विवाद?

फंदा और अमलाहा जैसे टोल नाकों पर अक्सर:

बिना टोल टैक्स निकलने की जिद ,कर्मचारियों का रवैया और निजी झगड़े झड़प की वजह बन रहे हैं

 

 

 

Report By:
Monika