May 3, 2025
देश में दुध कंपनियां तेजी से दुध के दामों में बढ़ोत्तरी कर रही है। सबसे पहले मदर डेयरी ने दुध की कीमतों को दो रुपये बढ़ाया था। उसके बाद अमुल ने दुध को 2 रुपये महंगा किया। और अब उत्तर प्रदेश में प्रमुखता से बिकने वाले पराग दुध कंपनी ने भी दुध के दामों में 1 रुपए की बढ़ोत्तरी कर दी है।
- पराग फुल क्रीम मिल्क 68 रुपये से 69 रुपए में मिलेगा
- पराग टोंड मिल्क 56 रुपए की जगह 57 रुपए का मिलेगा

कंपनियां क्यों बढ़ा रहीं दुध का दाम
दुध कंपनियां लगातार दुध के दाम बढ़ा रही है। जिसके पीछे की असली वजह गर्मी और लू है। इस साल गर्मी ने समय से पहले कहर बरसाना शुरू कर दिया है। जिसका बूरा असर पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता पर पड़ा रहा है जिस कारण दुध विक्रेताओं कंपनियों को 4 से 5 रूपये महंगा दुध देना शुरू कर दिया है। जिसकारण से कंपनियां दुध का दाम बढ़ा रहीं हैं।