Loading...
अभी-अभी:

INDIA VS SRILANKA: भारत वनाम श्रीलंका में किसके नाम होगी जीत

image

Nov 2, 2023

INDIA VS SRILANKA: इस विश्व कप में भारत का सफर अब तक बेहतरीन रहा है। भारत ने सभी छह मैच जीते हैं और भारत के खाते में 12 अंक है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को हराया है। भारत विश्व कप में अपना सातवां मैच गुरुवार यानी आज खेलेगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के सामने श्रीलंका की चुनौती होगी। वानखेड़े स्टेडियम में 12 साल पहले 2011 में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता था।

विश्व कप में श्रीलंका को मिली केवल 2 जीत

श्रीलंका को इस विश्व कप में छह मैचों में से दो मैचों में जीत मिली है। श्रीलंका ने नीदरलैंड और इंग्लैंड को हराया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ हार मिली. विश्व कप में दोनों टीमों के बीच 09 मैच खेले गए हैं। जिसमें दोनों टीमों का पलड़ा बराबरी पर है। भारत और श्रीलंका ने चार-चार मैच जीते हैं। वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।