Loading...
अभी-अभी:

भारत करेगा जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप-2021 की मेजबानी

image

Feb 18, 2020

दिल्लीः भारत 2021 के आखिर में जूनियर पुरुष (अंडर-21) हॉकी विश्व कप की मेजबानी करने वाला है। वहीं महिला जूनियर हॉकी विश्व कप पोशफोस्ट्रूम, दक्षिण अफ्रीका में होगा। यह पहला मौका होगा जब जूनियर महिला हॉकी विश्व कप अफ्रीकी धरती पर होगा और इसकी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। वहीं भारत में होने वाले जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की तारीखों और स्थान की घोषणा बाद में की जाएगी। यह घोषणा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) ने सोमवार को लुसाने में की। मिली जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि मौजूदा चैंपियन भारत लगातार दूसरी बार जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। भारत ने पिछली बार 2016 में लखनऊ में हरजीत सिह की कप्तानी में फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से हराकर जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप जीता था। भारत ने बतौर मेजबान सीधे जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में खेलने का हक पाया है। वहीं भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम को अभी जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना है।

छत्तीसगढ़ ने इसकी मेजबानी में रूचि दिखाई

रिपोर्ट्स के अनुसार तो भारत में जूनियर पुरुष हॉकी की मेजबानी रायपुर कर सकता है। छत्तीसगढ़ ने इसकी मेजबानी में रूचि दिखाई है। इस बाबत एफआईएच के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर बत्रा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच इस बाबत एक दौर की बात भी हो चुकी है। जूनियर पुरुष और महिला हॉकी विश्व कप में दुनिया भर के बेहतरीन नौजवान खिलाड़ी शिरकत करते हैं। यह टूर्नामेंट दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ अंडर-21 पुरुष और महिला हॉकी खिलाडिय़ों को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ भविष्य का सितारे के रूप में स्थापित करने का मौका है। पुरुष और महिला जूनियर विश्व कप में खिताब के लिए 16-16 टीमें शिरकत करेंगी।