Loading...
अभी-अभी:

जूनियर विश्व गोल्फ चैंपियनशिप का लगातार तीसरी बार खिताब के बने हकदार भारतीय गोल्फर अर्जुन भाटी

image

Jul 19, 2019

छोटी सी उम्र में बड़े कारनामें दिखाने वाले भारतीय गोल्फर अर्जुन भाटी ने अमेरिका में आयोजित जूनियर विश्व गोल्फ चैंपियनशिप का लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर हैट्रिक लगाई है। जूनियर गोल्फ के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी खिलाड़ी ने लगातार तीसरी बार विश्व गोल्फ चैंपियनशिप अपने नाम की। इससे पहले अर्जुन ने वर्ष 2016, 2018 में यह खिताब अपने नाम किया था। इस रोमांचक मुकाबले में अर्जुन ने ताइवान के जेरेमी चेन को मात देते हुए खिताब अपने नाम किया। 14 साल के अर्जुन ने कुल 199 का स्कोर किया। चेन ने 202 और न्यूजीलैंड के जोशुआ बेई ने 207 का स्कोर किया। भारतीय गोल्फर ने 13-14 आयु वर्ग के तीसरे राउंड में पार अंडर 17 का स्कोर किया।

13-18 आयु वर्ग में भी किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उन्होंने 13-18 आयु वर्ग में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जो कि उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। अर्जुन ने कहा, 'मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और मैं इसी तरह के प्रदर्शन के साथ अपने देश के लिए चैंपियनशिप जीतना चाहता था। मैं दुनिया का नंबर एक गोल्फर बनना चाहता हूं। मेरा लक्ष्य ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।' इस टूर्नामेंट में 40 देशों के 637 गोल्फरों ने हिस्सा लिया था। जिनमें अर्जुन ने पहला स्थान हासिल किया। चैंपियनशिप में 40 देशों के 637 खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया था।