Loading...
अभी-अभी:

नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट और भारत केसरी विवेक सुहाग बंधेगे परिणय सूत्र में

image

Nov 11, 2019

दंगल गर्ल और अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट एक दिसंबर को अपने मंगेतर विवेक सुहाग के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगी। बिना दहेज की यह शादी बबीता के पैतृक गांव बलाली में ही संपन्न होगी। विवेक महज 21 लोगों की बारात लेकर बबीता की डोली लेने पहुंचेंगे। शादी समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आमिर खान, सनी देओल समेत अन्य बॉलीवुड और खेल हस्तियों को निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। बबीता के भाई राहुल फोगाट ने इसकी पुष्टि की है।

महज 21 बारातियों के साथ बलाली पहुंचेंगे विवेक सुहाग

राहुल के अनुसार 18 मई को झज्जर जिले के मातनहेल निवासी विवेक सुहाग से बबीता की सगाई हुई थी। अब विवेक के परिजनों से बातचीत के बाद शादी की तारीख एक दिसंबर तय हुई है। महज 21 बारातियों के साथ विवेक बलाली पहुंचेंगे और शादी की रस्में वहीं पूरी होंगी। इस दौरान डीजे का भी कोई शोर नहीं होगा। 2 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन होगा। शादी समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गौरतलब है कि बबीता जहां कुश्ती में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान दर्ज करवा चुकी हैं वहीं विवेक भी अखाड़े से जुड़े हैं और भारत केसरी रह चुके हैं।