Loading...
अभी-अभी:

सुनो गौर से दुनिया वालों, लोगों ने सुना और सराहा

image

Jun 24, 2019

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार जापान को 3-1 से मात देकर एफआईएच विमिन सीरीज फाइनल्स टूर्नामेंट जीत लिया। खिलाड़ियों ने इस खुशी को सांझा किया एक गीत गाकर। इन दिनों वर्ल्ड कप के चलते सारी दुनिया पर क्रिकेट का खुमार छाया हुआ है। हालांकि, क्रिकेट की दीवानगी के बीच भारतीय महिला हॉकी टीम का एक सुर में गाया हुआ गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वुमन हॉकी टीम के सभी खिलाड़ी नए उत्साह और जोश के साथ एक सुर में 'सुनों गौर से दुनियावालों' गाते हुए दिखाई दे रहे है। इस वीडियो को सबसे पहले हॉकी इंडिया के अपने आधिकारिक अकाउंट से साझा किया है। वीडियो में महिला टीम- ‘हमने कहा है जो, तुम भी कहो…’ गीत पर डांस करती दिखाई दे रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी टीम को दी बधाई

इस वीडियो को अब तक 10 लाख से अधिक वीयू मिल चुके हैं। दरअसल, भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपनी जीत की जाहिर की थी। इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में शनिवार को चिली को 4-2 से शिकस्त देने के साथ ही भारत ने ओलिंपिक क्वॉलिफायर के लिए क्वॉलिफाई किया था। मैच को जीतने के बाद वुमन टीम वापस स्वदेश लौट रही थी, तभी उन्होंने बस में जीत का जश्न मनाया। स्वयं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी टीम को बधाई दी है। वहीं ट्विटर पर भी काफी लोग उनके वीडियो को शेयर कर रहे हैं।