Loading...
अभी-अभी:

लखनऊः मेदांता अस्पताल में भर्ती कराये गये मुलायम सिंह यादव  

image

Jun 23, 2019

मुलायम सिंह यादव की तबियत इन दिनों खराब चल रही है, जिसकी वजह से उन्हें बार-बार अस्पताल जाना पड़ रहा है। इससे पहले 10 जून को भी उन्हें तबियत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, तीन दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक और संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। शनिवार 22 जून को शाम 6 बजकर 40 मिनट पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुलायम सिंह को अभी अस्पताल के ऑब्जर्वेशन रूम में भर्ती किया गया। 

शुगर लेवल बढ़ने की है शिकायत

बीते दिनों भी उन्हें शुगर लेवल बढ़ने की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खराब स्वास्थ्य के कारण उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह लोकसभा में शपथ ग्रहण करने व्हील चेयर पर गए थे और उन्होंने तय समय से पहले शपथ ली थी। इससे पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव स्वास्थ्य जांच के लिए पीजीआई पहुंचे थे। जहां मुलायम सिंह को इमरजेंसी दो में भर्ती कर अल्ट्रासाउंड, खून की जांच, ब्लड प्रेशर, ईसीजी की गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि शनिवार को फिर से तबियत ख़राब होने के बाद वे मेदांता अस्पताल पहुंचे। हालांकि, फिलहाल उनकी तबियत स्थिर बताई जा रही है।