Loading...
अभी-अभी:

टोक्यो-ओसाका बुलेट ट्रेन यात्रा: सीएम साय का अनुभव

image

Aug 24, 2025

टोक्यो-ओसाका बुलेट ट्रेन यात्रा: सीएम साय का अनुभव

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो से ओसाका तक विश्व प्रसिद्ध बुलेट ट्रेन में यात्रा की। उन्होंने इस रोमांचक अनुभव का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। सीएम ने कहा कि जापान हाई-स्पीड रेल में अग्रणी है, और भारत भी पीएम मोदी के नेतृत्व में बुलेट ट्रेन परियोजना पर तेजी से काम कर रहा है। यह यात्रा छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करने के दौरे का हिस्सा है।

निवेश और नवाचार पर फोकस

सीएम साय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर है। टोक्यो (22-24 अगस्त) में जापानी उद्योगपतियों के साथ बैठकें होंगी। ओसाका (25-26 अगस्त) में वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ पवेलियन के माध्यम से राज्य की विरासत, नवाचार और औद्योगिक क्षमता प्रदर्शित की जाएगी। सियोल (27-29 अगस्त) में निवेशक बैठकों और सेक्टर-विशेष संवाद आयोजित होंगे।

छत्तीसगढ़ की वैश्विक पहचान

वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ पवेलियन औद्योगिक विकास, नवीकरणीय ऊर्जा और सतत विकास पर केंद्रित होगा। सीएम साय उद्योगपतियों और निवेशकों से दीर्घकालिक साझेदारियां स्थापित करने के लिए चर्चा करेंगे। यह दौरा इस्पात, खनन, स्वच्छ ऊर्जा और स्टार्टअप्स में निवेश आकर्षित करने का अवसर प्रदान करेगा।

 

Report By:
Monika