Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर में सनसनीखेज वारदात: बहू ने रिटायर्ड ASI ससुर पर किया चाकू से हमला

image

Sep 11, 2025

ग्वालियर में सनसनीखेज वारदात: बहू ने रिटायर्ड ASI ससुर पर किया चाकू से हमला

विनोद शर्मा ग्वालियर : ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बहू ने अपने रिटायर्ड ASI ससुर फूल सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। यह वारदात मंगलवार रात मुरार की बैंक कॉलोनी में हुई। घटना का कारण सास द्वारा लाइट जलाना बताया जा रहा है, जिससे नाराज बहू मंजू ने गुस्से में ससुर पर हमला कर दिया। घायल फूल सिंह को परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पारिवारिक विवाद बना हमले की वजह

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात सास द्वारा घर में लाइट जलाने पर बहू मंजू नाराज हो गई। विवाद बढ़ने पर सास शिकायत करने थाने चली गईं। इस बीच, मंजू ने घर में सो रहे अपने रिटायर्ड ASI ससुर फूल सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में फूल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घायल पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार रात को मंजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पारिवारिक विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है। आरोपी बहू की तलाश जारी है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।

Report By:
Monika