Oct 13, 2025
मध्य प्रदेश में गोवर्धन पर्व 2025: गौपूजन और सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन
मध्य प्रदेश में 21 अक्टूबर 2025 को गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि यह पर्व लोक परंपराओं और सांस्कृतिक अनुष्ठानों के साथ उत्साहपूर्वक आयोजित होगा। इस अवसर पर गौपूजन, अन्नकूट महोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें गौशालाएं, पशुपालक और ग्रामीण समुदाय सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
गौवर्धन पर्व का महत्व और आयोजन
गोवर्धन पर्व धार्मिक आस्था के साथ-साथ कृषि, पशुधन और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से यह उत्सव मनाया जाएगा। गौपूजन और अन्नकूट महोत्सव के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम इस पर्व को और भी खास बनाएंगे।
पशुपालकों और उद्यमियों को सम्मान
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार पशुपालन और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में नवाचार करने वाले पशुपालकों और उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशुधन संरक्षण को बढ़ावा देगा।