Loading...
अभी-अभी:

नर्मदा नदी उफान पर: प्रशासन का रेड अलर्ट, मोरटक्का पुल पर यातायात प्रतिबंध की संभावना

image

Sep 5, 2025

   नर्मदा नदी उफान पर: प्रशासन का रेड अलर्ट, मोरटक्का  पुल पर यातायात प्रतिबंध की संभावना

अशोक शर्मा ओंकारेश्वर : नर्मदा नदी का बढ़ता जलस्तर बना चुनौती : मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ओंकारेश्वर और इंदिरा सागर बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद खंडवा जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है। जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने नर्मदा किनारों और घाटों से दूर रहने की अपील की है। मोरटक्का में नर्मदा नदी खतरे के निशान से मात्र 1 मीटर नीचे है, जिससे इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बना मोरटक्का पुल खतरे में है। प्रशासन ने भारी वाहनों के यातायात पर प्रतिबंध की संभावना जताई है।

बांधों से पानी छोड़ने के बाद बढ़ा खतरा

ओंकारेश्वर बांध से 12,000 क्यूसेक और इंदिरा सागर बांध से 11,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नर्मदा नदी उफान पर है। मोरटक्का पुल के पास पानी का स्तर बढ़ने से यातायात के लिए खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है और उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Report By:
Monika