Loading...
अभी-अभी:

भूटान के प्रधानमंत्री ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन

image

Sep 5, 2025

भूटान के प्रधानमंत्री ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन

विनोद तिवारी अयोध्या: भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे शुक्रवार सुबह अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। चार घंटे की इस यात्रा में उन्होंने राम मंदिर, हनुमानगढ़ी और अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए। भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से सुबह 9:30 बजे अयोध्या हवाईअड्डा पहुंचे तोबगे का जिला प्रशासन, उत्तर प्रदेश के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने स्वागत किया। उनके सम्मान में विशेष भोज का आयोजन भी किया गया।

कड़ी सुरक्षा के बीच राम मंदिर पहुंचा काफिला

तोबगे का काफिला लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग से राम मंदिर पहुंचा, जहां पीएसी, सीआरपीएफ, एसएसएफ, नागरिक पुलिस, एटीएस और एसटीएफ की तैनाती के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। प्रधानमंत्री कार्यालय और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने दौरे की कड़ी निगरानी की। तोबगे दोपहर करीब 1:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। भारत और भूटान के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को रेखांकित करते हुए शाही ने इस दौरे को महत्वपूर्ण बताया।

Report By:
Monika