Loading...
अभी-अभी:

शिवालयों में लगी शिव भक्तों की भीड़, देश भर से कांवड़िए कर रहे देवों के देव महादेव का जलाभिषेक

image

Aug 12, 2019

सावन महीने में शिवालयों पर भगवान शिव के भक्तों की भीड़ उमड़ी पड़ी है। इसके अलावा देश भर से कांवड़िए भी देवों के देव महादेव का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों की तरफ रवाना हो रहे हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर के अलावा प्रदेश के झुंझुनू, बीकानेर, जोधपुर के अलावा अन्य जिलों में सोमवार सुबह से शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है।

झालरापाटन जिले में भी सोमवार को जलेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में बड़ी तादाद में कांवड़िए चंद्रभागा नदी के तट पर पहुंचे ओर जल कलश लेकर पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली। कावड़ यात्री शोभायात्रा का शहर के नागरिकों ने फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान जलेश्वर महादेव की झांकी और डीजे के भजनों पर झूमती महिलाएं शोभा यात्रा के आकर्षण का केंद्र रही। पुलिस ने भी कावड़ यात्रियों की सुविधा के लिए यातायात में बदलाव किया और सुरक्षा उपलब्ध करवाई।

सावन के अन्तिम सोमवार पर डूंगरपाड़ा कस्बे के शिवालयों में हर हर महादेव और जय श्री महाकाल की गूंज सुनाई दी। इस अवसर पर भगवान शिव के भक्तों ने नजदीकी शिवालयो में जाकर शिवलिंग पर पंचामृत के साथ जलाभिषेक किया। यहां जलदाय विभाग के कार्यालय परिसर में स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान शहर के शिवालयों में विशेष सजावट की गई थी।