Feb 11, 2024
CG NEWS : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कई राज्यों को पार करके रायगढ़ पहुंच चुकी है। रायगढ़ में यात्रा के प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी ने दो दिनों का विश्राम किया था, और आज रायगढ़ से भारत जोड़ो न्याय यात्रा दोबारा शुरू हो रही है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत समेत कई और नेता भी इस यात्रा में शामिल होंगे। साथ ही जयराम रमेश और कन्हैया कुमार के शामिल होने की भी संभावना है।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़ से गुजरते हुए खरसिया की ओर पहुंचेगी। राहुल गांधी इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए देश के गरीबों की आवाज उठा रहे है। PCC चीफ दीपक बैज खुद इस यात्रा की तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।