Loading...
अभी-अभी:

CHHATISGARH:- प्रदेश के 4 जिलों के शिक्षाधिकारियों को नोटिस जारी

image

Feb 9, 2024

रायपुर: प्रदेश में इन दिनों बजट सत्र जारी हैं, आज राज्य का 2024-25 सत्र का मुख्य बजट प्रस्तुत किया जाएगा। वही इससे पहले इस पूरे सत्र को लेकर अफसरों के द्वारा बड़ी लापरवाही बरतने का मामला सामने आया हैं।

दरअसल प्रदेश के चार जिलों के शिक्षा अधिकारियों को सख्त नोटिस थमाया गया हैं। जिनमे बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली और रायगढ़ के DEO शामिल हैं। बताया जा रहा हैं कि विधानसभा में पूछे गए प्रश्नों का जवाब नहीं दिया गया था। सभी EDUCATION अफसरों को नोटिस संयुक्त संचालक की तरफ से दिया गया हैं। सभी से 3 दिनों के अंदर नोटिस का जवाब माँगा गया हैं। अफसरों पर बरती गई इस सख्ती से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ हैं।