Loading...
अभी-अभी:

वैलेंटाइन-डे पर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, खंडवा के जंगलों में मिला शव

image

Feb 14, 2020

आज वैलेंटाइन-डे के दिन शुक्रवार को खंडवा के जंगल में प्रेमी युगल के शव बरामद किए गए। तभी इस मामले से हड़कम्प मच गया। माना जा रहा है कि दोनों ने जहर खाकर जान दी है। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मिली जानकारी मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे मुंदी के बोरानी के पास स्थित जंगल में एक युवक और एक युवती का शव पाया गया। जिसको लेकर पुलिस के बताया कि, प्रारंभिक जानकारी में यह पता चला है कि युवक और युवती दाेनों ही बोरानी गांव के रहने वाले थे। वही दोनों का परिवार मजदूरी के लिए होशंगाबाद गया हुआ था। तभी परिवार के साथ ये भी होशंगाबाद में ही रह रहे थे। करीब एक सप्ताह पहले ही युवक गांव आया था, जबकि युवती कल गांव पहुंची थी।
 
बताया जा रहा है कि युवक की उम्र करीब 18 साल  है, वही युवती 16 साल की मानी जा रही है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चलने की खबर मिल थी  दोनों एक जाति के होने के चलते इनके रिश्ते का परिजन विरोध कर रहे थे। इसी बात से दुखी होकर दोनों ने जहर खाकर जान दे दी। इस मामले में बताया जा रहा है की निराशा के चलते दोनों ने यह कदम उठाया है।