Loading...
अभी-अभी:

वर्ल्ड कप खेलने वाली भोपाल की पहली महिला क्रिकेटर होंगी सौम्या

image

Dec 6, 2022

द. अफ्रीका में 14 जनवरी से शुरू हो रहा अंडर-19 वर्ल्ड कप 

भोपाल | राजधानी की प्रतिभावान क्रिकेटर सौम्या तिवारी अंडर- 19 महिला वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई हैं। वे क्रिकेट वर्ल्डकप खेलने वाली भोपाल की पहली महिला क्रिकेटर होंगी। भोपाल अंडर-19 वर्ल्ड कप में तीन पुरुष खिलाड़ी पहले खेल चुके हैं, जिनमें मोहनीश मिश्रा, अजितेश अर्गल और राहुल बाथम हैं। सौम्या 14 जनवरी में साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाले वर्ल्ड में हिस्सा लेंगी।

बता दें कि अंडर-19 महिला क्रिकेट इसी साल से शुरू हुआ है। यह पहला ही अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप होगा। सौम्या का चयन हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में किए प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। सौम्या भोपाल में अरेरा अकादमी की प्लेयर हैं और सेंट जोसेफ ईदगाह में 12 की स्टूडेंट हैं।