Loading...
अभी-अभी:

मंडला में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री संपतिया ऊईके रहीं मुख्य अतिथि

image

Nov 1, 2025

 

मंडला में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री संपतिया ऊईके रहीं मुख्य अतिथि

 अमित चौरसिया मण्डला : मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज मंडला में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया ऊईके ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजक सकलेचा सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस उत्सव में भाग लेकर प्रदेश के विकास के प्रति एकजुटता का संकल्प व्यक्त किया।

 उद्योग एवं रोजगार पर थीम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया रंग

 इस वर्ष का स्थापना दिवस "उद्योग और रोजगार वर्ष" की थीम पर केंद्रित रहा . कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों के बच्चों ने राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति को दर्शाती रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री संपतिया ऊईके ने अपने संबोधन में कहा कि मध्य प्रदेश ने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में पर्यटन, उद्योग व कृषि जैसे हर क्षेत्र में प्रदेश आगे बढ़ रहा है।

 विकास में योगदान देने वाले नागरिकों का सम्मान

 कार्यक्रम के समापन पर एक विशेष अवसर पर, प्रशासन द्वारा राज्य के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया। यह समारोह प्रदेश की एकता, संस्कृति और निरंतर प्रगति का प्रतीक बना।

 

Report By:
Monika