Feb 8, 2024
HIGHLIGHT
डॉ.मनमोहन (Manmohan Singh) सिंह की राज्यसभा से विदाई
मनमोहन सिंह 2004-2014 तक यूपीए सरकार में बतौर प्रधानमंत्री पद पर रहे
डॉ.मनमोहन सिंह 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रह चुके हैं
1991 में मनमोहन सिंह पी वी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री रहे
Manmohan Singh Farewell: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) ने राज्यसभा में बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ( Manmohan Singh ) के योगदान की जमकर तारीफ की और कहा कि, ‘मनमोहन सिंह ( Manmohan Singh ) ने ‘व्हीलचेयर (wheelchair) में भी काम किया.’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह टिप्पणी तब आई जब उन्होंने राज्यसभा के सेवानिवृत्त सदस्यों की विदाई के दौरान सदन को संबोधित किया.
कौन हैं डॉ. मनमोहन सिंह -
भारत के चौदहवें प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह विचारक और विद्वान के रूप में इन्हे जाना जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रान्त के एक गाँव में हुआ था। डॉ. सिंह ने वर्ष 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मेट्रिक की शिक्षा पूरी की। उसके बाद उन्होंने अपनी आगे की शिक्षा ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से प्राप्त की। 1957 में उन्होंने अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी से ऑनर्स की डिग्री अर्जित की। इसके बाद 1962 में उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के नूफिल्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी.फिल किया। उन्होंने अपनी पुस्तक “भारत में निर्यात और आत्मनिर्भरता और विकास की संभावनाएं” में भारत में निर्यात आधारित व्यापार नीति की आलोचना की थी।
डॉ. मनमोहन सिंह पर बन चुकी है फिल्म -
साल 2018 "द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर " नाम से डॉ. मनमोहन सिंह पर फिल्म भी बन चुकी है ये फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल की कुछ घटनाओं को दिखाती है। विजय रत्नाकर गुट्टे निर्देशित फिल्म में अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म जितनी विवादों में रही, अनुपम के अभिनय की उतनी ही तारीफ भी हुई।