Loading...
अभी-अभी:

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट: DNA से पुष्टि, आतंकी डॉ. उमर नबी ने खुद को उड़ाया!

image

Nov 13, 2025

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट: DNA से पुष्टि, आतंकी डॉ. उमर नबी ने खुद को उड़ाया!

दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में 10 नवंबर को हुए भीषण कार विस्फोट में मारे गए व्यक्ति की पहचान आतंकी डॉक्टर उमर नबी के रूप में हुई है। DNA परीक्षण से इसकी 100 प्रतिशत पुष्टि हो गई है। इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई और 20 घायल हुए।

DNA से शिनाख्त

विस्फोटक से लदी सफेद ह्यूंडई i20 कार के मलबे से मिले जले अवशेषों का DNA उमर के परिवार के सदस्यों के सैंपल से पूरी तरह मैच किया। हड्डियां, दांत और कपड़े के टुकड़े जांच में शामिल किए गए। उमर पुलवामा का रहने वाला था और फरीदाबाद के व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का प्रमुख सदस्य था। वह हमले से 11 दिन पहले कार खरीद चुका था।

हमले का तरीका

उमर कार खुद चला रहा था और ब्लास्ट में स्वयं उड़ गया। सुरक्षा एजेंसियों की दबिश से घबराकर उसने हड़बड़ी में यह कदम उठाया। वह तुर्की के अंकारा में बैठे हैंडलर 'UKasa' से सेशन ऐप के जरिए संपर्क में था। मार्च 2022 में कुछ संदिग्ध अंकारा गए थे, जहां ब्रेनवॉशिंग हुई।

कार का रूट

कार सुबह फरीदाबाद से दिल्ली आई, ओखला, मयूर विहार, कनॉट प्लेस घूमी। दोपहर में सुनहरी मस्जिद पार्किंग में तीन घंटे खड़ी रही। शाम 6:52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट हुआ। सीसीटीवी फुटेज से ड्राइवर की हरकतें दर्ज हुईं।

जांच की दिशा

सरकार ने इसे आतंकी हमला घोषित किया। जांच सौंपी गई। जैश-ए-मोहम्मद का कनेक्शन सामने आ रहा है। तुर्की दूतावास से सहयोग मांगा जा रहा है। परिवार को उमर के कट्टरपंथ की जानकारी थी, लेकिन सूचना नहीं दी।

Report By:
Monika