Loading...
अभी-अभी:

पीएम मोदी ने मिजोरम में ऐतिहासिक रेल परियोजनाओं का किया उद्घाटन, राज्य को राष्ट्रीय नेटवर्क से किया जोड़

image

Sep 13, 2025

पीएम मोदी ने मिजोरम में ऐतिहासिक रेल परियोजनाओं का किया उद्घाटन, राज्य को राष्ट्रीय नेटवर्क से किया जोड़

पीएम मोदी ने मिजोरम में ऐतिहासिक रेल परियोजनाओं का किया उद्घाटन, राज्य को राष्ट्रीय नेटवर्क से किया जोड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, राज्य को देश की रेल नेटवर्क से पहली बार जोड़ने वाली बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन का उद्घाटन किया। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद, उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से तीन नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई।

 

मिशन पूर्वोत्तर का मील का पत्थर: 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इन परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह दिन मिजोरम और पूरे राष्ट्र के लिए ऐतिहासिक है। आइजोल अब दिल्ली से सीधे रेल मार्ग से जुड़ गया है, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर आइजोल-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की भी शुरुआत हुई।

 

अभियांत्रिकी का अद्भुत नमूना: यह रेल लाइन अपने आप में एक करिश्मा है, जिसमें 45 सुरंगें और 148 पुल शामिल हैं। इनमें पुल संख्या 144, 114 मीटर की ऊंचाई के साथ कुतुब मीनार से भी ऊंचा है। इस परियोजना से न केवल यात्रा सुगम होगी, बल्कि पर्यटन, रोजगार और स्थानीय उत्पादों की ढुलाई में भी क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

 

Report By:
Monika