Loading...
अभी-अभी:

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न: अयोध्या में विराजे राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की संगमरमर की भव्य मूर्तियां

image

Jun 5, 2025

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न: अयोध्या में विराजे राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की संगमरमर की भव्य मूर्तियां

 अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार की भव्य प्राण प्रतिष्ठा विधिपूर्वक सम्पन्न हुई। इस दिव्य आयोजन में भगवान श्रीराम, मां सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमानजी की मूर्तियां प्रथम तल पर स्थापित की गईं। ये सभी मूर्तियां जयपुर के मूर्तिकार सत्यनारायण पांडे द्वारा मकराना के सफेद संगमरमर से सात महीने में निर्मित की गई हैं। राम और सीता की मूर्ति एक ही पत्थर में बनाई गई है और यह करीब 4.5 फुट ऊंची है। उनके साथ खड़े लक्ष्मण और शत्रुघ्न भी 4.5 फुट के हैं, जबकि भरत और हनुमान 3 फुट की मुद्रा में भगवान के चरणों में विराजमान हैं। श्रद्धालु जब राम दरबार के दर्शन करेंगे, तो लगभग 8 फुट ऊंचे सिंहासन पर इन दिव्य मूर्तियों की भव्यता के दर्शन पाएंगे।

 मूर्तियों का निर्माण और स्वरूप

राम सीता की मूर्ति एक ही पत्थर में आशीर्वाद मुद्रा में बनाई गई है। लक्ष्मण और शत्रुघ्न पीछे खड़े हैं, जबकि भरत और हनुमान चरणों में बैठे हैं। राम दरबार के लिए करीब साढ़े तीन फुट ऊंचा सिंहासन तैयार किया गया है, जिससे दर्शनार्थियों को ऊंचे विग्रहों के दर्शन हो सकें।

   मूर्तियों के वस्त्र और गहने होंगे परिवर्तनीय

सभी देव विग्रहों को सुंदर वस्त्र और गहनों से सजाया गया है, जो समय-समय पर बदले जाएंगे। मूर्तियों को भव्य रंगीन वस्त्र पहनाए गए हैं, जिनमें स्वर्ण आभूषणों का भी प्रयोग किया गया है।

 प्राण प्रतिष्ठा की विधि और मुहूर्त

प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन अभिजीत मुहूर्त में 11:45 से 12:45 के बीच किया गया। यह वैदिक अनुष्ठान 101 आचार्यों द्वारा संपन्न हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने राम दरबार के समक्ष पूजा-अर्चना और आरती की।

 

  परकोटे के मंदिरों में भी हुए विग्रह स्थापना

 राम दरबार के साथ-साथ गर्भगृह के चारों कोनों में स्थित सात अन्य उपमंदिरों में भी विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिनमें शिव, गणेश, सूर्य, भगवती, अन्नपूर्णा और अन्य देव विग्रह शामिल हैं।

 

 

Report By:
Monika