Loading...
अभी-अभी:

50 लाख की लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

image

Sep 18, 2016

होशंगाबाद। शहर के व्यापारी की हत्या कर 50 लाख की डकैती करने के मामले में पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस जानकारी के मुताबिक घटना में शामिल तीन आरोपियों में से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया, वहीं तीसरे की तलाश की जा रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ में जुट गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से लूट की 25 लाख नगद रकम बरामद की है।