Sep 18, 2016
भोपाल। राजधानी, क्राइम ब्रांच की टीम ने आज वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार किया, वहीं गिरोह के अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 बाइक औऱ ढाई लाख की नगदी बरामद की। पुलिस जानकारी के मुताबिक आरोपी देवास के रहने वाले हैं। वह पिछले 1 साल से वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते रहें हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।