Feb 15, 2024
HIGHLIGHTS
- 2700 रुपये गेंहू और 3100 रूपये में धान खरीदी सुनिश्चित करे सरकार
- तीनों प्रांतों में आंदोलन की हो रही तैयारी
Bhopal News - भारतीय किसान संघ ने मध्य प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि घोषणा पत्र में किए वायदे सरकार पूरा करे। 2700 रूपये में गेंहू और 3100 रूपये में धान खरीदी सरकार सुनिश्चित करे। दरअसल सरकार द्वारा इस सीजन के लिए गेंहू का घोषित समर्थन मूल्य 2275 रूपये प्रति क्विंटल है। राज्य का बोनस मूल्य 425 रूपये है। जिसे मिलाकर मोदी की गारंटी के नाम पर विधानसभा चुनाव में BJP ने 2700 रूपये प्रति क्विंटल गेंहू के दाम किसानों को देने की बात अपने घोषणा पत्र में कही थी। इसी प्रकार धान के समर्थन मूल्य 2100 रूपये पर 1000 बढ़ाकर 3100 रूपये प्रति क्विंटल देने को कहा था। जबकि कांग्रेस ने गेंहू का 2600 रूपये देने कहा था। मोदी की गारंटी के नाम पर किसानों ने BJP को वोट दिया और सरकार भी अब बन गई है। मोहन यादव मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। अब प्रदेश का अन्नदाता भारतीय किसान संघ के बैनर तले मोदी की गारंटी के नाम पर घोषित गेंहू का 2700 व धान का 3100 रूपये मूल्य लेने के लिए आंदोलन की राह पर चल पड़ा है।
भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री चंद्रकांत गौर ने साफ कहा है कि सरकार ने जो वादा किया है उसे पूरा किया जाए। यह कैसी मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि सरकार दुनिया में भारत की अर्थ व्यवस्था को पावरफुल ग्लोबल इकानॉमी होने की बात करती है। मध्यप्रदेश व देश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। फिर भी सरकारों के पास किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य देने को पैसा नहीं है।
किसान संघ ने दिखाई नाराज़गी -
किसान संघ ने साफ कहा कि प्रदेश का किसान और इंतजार नहीं करेगा। भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री चंद्रकांत गौर ने प्रदेश के तीनों प्रांतों के कार्यकर्ताओं व किसानों के नाम पर पत्र लिखा है। बकौल पत्र में उन्होंने किसानों और कार्यकर्ताओं से कहा है कि प्रदेश सरकार किसानों को धान का 3100 रूपये और गेंहू का 2700 रूपये मूल्य देने के मूड में नहीं है, इसलिए आंदोलन ही एक रास्ता है।
किसान संघ के कार्यकर्ताओ ने गांव-गांव जाकर जनजागरण अभियान शुरू कर दिया है। चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। पहले जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन कार्यक्रम होंगे और मांगे नहीं माने जाने पर बड़े स्तर पर प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। हालाँकि अभी को डेट जारी नहीं की गई...