Sep 19, 2016
उज्जैन। कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना पर हुए अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले पर भाजपा सांसद चिंतामणि मालवीय के फेसबुक पोस्ट पर विवाद खड़ा हो गया है। सांसद ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखते हुए हमले का आरोप महात्मा गांधी और नेहरू पर लगाया। उरी में आत्मघाती हमला होने के बाद सांसद ने यह फेसबुक पोस्ट लिखा है।
भाजपा सांसद चिंतामणी मालवीय का फेसबुक पोस्ट
कश्मीर में शहीद हुए हमारे 17 वीर जवान और वे हजारों निर्दोष जो आज तक कश्मीर में मारे गए है। उनका खून नेहरू-गांधी के सिर है।जिनकी अदूरदर्शी आत्मघाती नीतियों के कारण कश्मीर आज भी एक समस्या बना हुआ है। मैं अपने देश के वीर सपूतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मोदीजी की सरकार में उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
उरी में हुए आतंकी हमले में सेना के 17 जवान शहीद हो गए। चार आतंकियों आत्मघाती हमले को अंजाम दिया था। जिन्हें सेना के जवानों ने मार गिराया।