Sep 17, 2016
मंदसौर। शहर में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने सीएमओ हिमांशू भट्ट का पुतला फूँका। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने सीएमओ पर गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने उनके चेहरे पर कालिख पोतने की भी चेतावनी दी है। कार्यकर्ताओं ने सीएमओ पर आरोप लगाया है कि सीएमओ ने गणेश भगवान की मूर्ती का अपमान किया है। जिससे हिन्दू धर्म के लोगों की धार्मिक भावना आहत हुईं है। हिन्दू धर्म में गणेश मूर्ती को विधि विधान के साथ विसरजित किया जाता है, लेकिन सीएमओ ने छोटी छोटी मूर्तियों को नाले में फेंका है । मूर्तियों को प्रशासन ने विधि विधान ने विधि विधान के साथ विसरजित नहीं किया।