Loading...
अभी-अभी:

कमरे में दफन मिली लाश, दोस्त ने ही की थी हत्या

image

Sep 17, 2016

 इंदौर। चन्दन नगर इलाके में नाबालिग लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ आरोपी लड़के ने एक लड़की की हत्या कर उसकी लाश को खुद के ही कमरे दफना दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

दरअसल, इंदौर के चन्दन नगर इलाके के सहयोग नगर निवासी काजल बंजारा की उसके दोस्त घनश्याम ने हत्या कर दी। आरोपी युवक ने हत्या कर काजल की लाश को उसके ही कमरे में दफना दिया। पुलिस जानकारी के मुताबिक काजल और घनश्याम अच्छे दोस्त थे। 15 सिंतबर से काजल घर से लापता थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों ने चन्दन नगर पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। FIR में लड़की के पिता ने घनश्याम के साथ आखिर बार देखने की बात दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए लड़के से पूछताछ की, जिसमें युवक घनश्याम ने हत्या की बात को स्वीकारा। काजल की लाश घनश्याम के कमरे में दफन मिली। युवक ने गढ्ढा खोदकर लड़की की हत्या करने के बाद उसकी लाश को दफना दिया था। जिसके बाद उसके ऊपर टाईल्स बिछा दी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।