Loading...
अभी-अभी:

UP में फिर हुए तबादले: IAS-PCS के ट्रांसफर जारी, कार्यभार में भी बदलाव

image

Aug 17, 2022

UP में अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। बुधवार को 4 IAS और 6 पीसीएस के तबादले किए गए हैं। यही नहीं, अफसरों के कार्यभार में भी बदलाव किया गया। बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को विकास प्राधिकरण का एडिशनल चार्ज दिया गया है। इसके अलावा बुलंदशहर विकास प्राधिकरण में तैनात उपाध्यक्ष निशा सिंह को प्रतीक्षारत श्रेणी में डाल दिया गया है। 

इन अफसरों के हुए तबादले

कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में तैनात डॉ राजेश कुमार को विशेष सचिव सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है। इससे पहले औद्योगिक विकास राजेश कुमार थे। ज्ञानेश्वर त्रिपाठी विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव सामान्य सचिवालय प्रशासन बनाया गया है। विपिन कुमार मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि/रा) को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) लखनऊ बनाया गया है। हिमांशु कुमार गुप्ता अपर जिलाधिकारी (ट्रान्स) लखनऊ को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) लखनऊ भेजा गया है। राकेश सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रतापगढ़ को अपर जिलाधिकारी (ट्रान्स) लखनऊ बनाया गया है।

राकेश कुमार पटेल अपर जिलाधिकारी (नगर) अलीगढ़ को मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रतापगढ़ भेजा गया है। विवेक चतुर्वेदी नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर को अपर जिलाधिकारी (नगर) अलीगढ़ बनाया गया है। अनिरुद्ध प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी, गाजीपुर को नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर भेजा गया है।

पहले भी हुए थे तबादले

गौरतलब है कि इससे पहले 7 अगस्त को 12 IAS अधिकारियों और 7 पीसीएस अधिकारियों का तबादला हुआ था। इसके अलावा 29 जुलाई को भी शासन ने करीब 13 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए थे। इन तबादलों में अपूर्वा दुबे को उन्नाव का डीएम, रविंद्र कुमार प्रथम को कुशीनगर का डीएम, श्रुति को फतेहपुर का डीएम, महेंद्र कुमार को बलरामपुर का डीएम बनाया गया है।