Loading...
अभी-अभी:

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसाओं को रोकने में प्रदेश की मुख्यमंत्री असफल रही हैं – राजनाथ सिंह

image

May 14, 2019

छठे चरण के मतदान दौरान हुई हिंसा को लेकर देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में एक बड़ा बयान दिया है। राजनाथ सिंह का कहना है कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन्हें रोकने में असफल रहीं हैं। राजनाथ सिंह ने कहा, स्वस्थ लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है कि सूबे की मुखिया ममता बनर्जी इन हिंसाओं को रोकने में असफल रहीं हैं।

हिंसा में कई कार्यकर्त्ता हुये घायल

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से लेकर छठे चरण के मतदान तक हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले भी भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा और मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। इससे पहले छठे चरण के मतदान के दौरान एक भाजपा बूथ एजेंड की हत्या कर दी गई थी। वहीं, टीएमसी के बूथ एजेंड को भी मौत के घाट उतार दिया था। इसके अलावा कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी जानकारी सामने आई थीं।