Sep 4, 2025
GST 2.0: मिडिल क्लास को मिलेगी बड़ी राहत, जानें 5 बड़े सवालों के जवाब
GST काउंसिल ने मिडिल क्लास को राहत देते हुए 12% और 28% स्लैब खत्म कर दिए हैं। अब 5% और 18% के दो स्लैब रहेंगे। रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी और हेल्थ-लाइफ इंश्योरेंस टैक्स-फ्री होगा। आइए, 5 बड़े सवालों के जवाब जानते हैं।
1. नए GST रेट्स कब से लागू होंगे?
22 सितंबर 2025 से नई दरें लागू होंगी। तंबाकू उत्पादों की दरें बाद में घोषित होंगी।
2. किन चीजों पर मिलेगी राहत?
टॉयलेट सोप, शैंपू, टूथब्रश, हेयर ऑयल, बटर, घी, चीज, नमकीन, भुजिया पर GST 12% से घटकर 5% होगा। रोटी-पराठों पर GST पूरी तरह खत्म।
3. दवाओं पर कितना GST लगेगा?
सभी दवाओं पर GST 12% से घटकर 5% होगा। 33 जीवन रक्षक दवाएं और कैंसर की 3 दवाएं टैक्स-फ्री। मेडिकल डिवाइसेज पर भी GST 12% से 5% हुआ।
4. टू-व्हीलर और कारों पर GST कितना?
पेट्रोल, CNG, LPG कारों (1200cc तक, 4 मीटर से कम) और डीजल कारों (1500cc तक) पर GST 28% से 18% होगा। टू-व्हीलर (350cc तक) पर भी 18% GST लगेगा।
5. हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर GST?
हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर 18% GST खत्म, अब टैक्स-फ्री। इससे इंश्योरेंस ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा।
GST 2.0 से मिडिल क्लास को रोजमर्रा की चीजों, दवाओं, गाड़ियों और इंश्योरेंस पर बड़ी बचत होगी। लग्जरी और सिन गुड्स पर 40% टैक्स लगेगा।