Loading...
अभी-अभी:

सीएम योगी स्वास्थ्य सुविधाओं और हालात की समीक्षा करने स्वयं जायेंगे आज नोएडा  

image

Mar 30, 2020

नोएडाः कोरोना वायरस भारत सहित दुनियाभर में तांडव मचा रहा है। पूरी दुनिया में अब तक 34 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकी 7 लाख से अधिक संक्रमित हैं। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 106 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही देश में करोना संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़कर 1071 हो गई है। कोरोना से देश में 29 लोगों की जान जा चुकी है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में बढ़ते कोरोना के मामलों ने सरकार को चिंता में डाल दिया है। नोएडा में स्वास्थ्य सुविधाओं और हालात की समीक्षा करने स्वयं सीएम योगी आज नोएडा पहुंचेंगे।

नोएडा की एक कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज

यूपी में कोरोना वायरस के अब तक 72 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। नोएडा की एक कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। कंपनी ने लंदन से ऑडिटर बुलाया था जिसके चलते 20 लोगों में कोरोना का संक्रमण फैला। लॉकडाउन का आज छठा दिन है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को 14 दिन क्वारंटाइन में भेजा जाएगा। दिल्ली से पलायन कर रहे लोगों से सीएम योगी की अपील, कहा- जो जहां है वहीं रहे, सरकार हर मदद को तैयार है।