Loading...
अभी-अभी:

नुआपाड़ा उपचुनाव में सीएम विष्णुदेव साय का हुंकार: बोले– “भाजपा यानी विकास की गारंटी”

image

Nov 6, 2025

नुआपाड़ा उपचुनाव में सीएम विष्णुदेव साय का हुंकार: बोले– “भाजपा यानी विकास की गारंटी”

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के समर्थन में जोरदार हुंकार भरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की गारंटी है और इस उपचुनाव में जनता निश्चित रूप से बदलाव का फैसला करेगी। सीएम साय के साथ वरिष्ठ नेता और स्टार प्रचारक भी क्षेत्र में जनसभाएं कर रहे हैं।

 नुआपाड़ा में जनसभा को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री साय आज नुआपाड़ा जिले के पंचमपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वे भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे। उनके साथ विधायक पुरंदर मिश्रा और सह-प्रभारी लता उसेंडी भी मंच साझा करेंगे।

 भाजपा की जीत का दावा

ओडिशा रवाना होने से पहले सीएम साय ने कहा कि नुआपाड़ा में भाजपा की बहुमत वाली जीत तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का मतलब विकास, पारदर्शिता और जनता के भरोसे पर खरा उतरना है। उल्लेखनीय है कि यह सीट बीजेडी नेता राजेंद्र ढोलकिया के निधन के बाद खाली हुई थी।

 चुनावी कार्यक्रम और मतदान तिथि

नुआपाड़ा उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। भाजपा ने इस चुनाव में 40 स्टार प्रचारकों को उतारा है, जिनमें ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव शामिल हैं।

 किसानों के मुद्दे पर सीएम का एक्शन

इसी बीच, सीएम साय ने छत्तीसगढ़ में किसानों की शिकायतों पर भी त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल पर रकबा गड़बड़ी और ई-केवाईसी डुप्लीकेशन को सुधारने के निर्देश दिए हैं। इस साल पिछले वर्ष से एक लाख अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है।

 

 

 

Report By:
Monika