Sep 18, 2016
ग्वालियर। शहर में डेंगू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अभियान पर कई सवाल खड़े हो गए। डेंगू और चिकनगुनिया का कहर में तेजी से फैल रहा है। शनिवर डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज काफी संख्या में देखने को मिले। जांच में 22 डेंगू और 5 चिकनगुनिया के मरीज पॉजिटिव पाए गए। जानकारी के अनुसार जीआरएमसी की माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुई जांच में शनिवार को बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज मिले। डेंगू का संदेह होने पर डॉक्टरों ने शनिवार को 78 मरीजों की जांच कराई। जांच में 22 मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की। इसके अलावा शनिवार को 16 लोगों की चिकनगुनिया की जांच हुई। जांच में 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। डेंगू के अब तक ग्वालियर में कुल 46 मरीज मिल चुके हैं।