Loading...
अभी-अभी:

मकान खाली कराने पहुंचा अमला खाली हाथ लौटा

image

Sep 17, 2016

उज्जैन। शहर की गलचा इलाके में मकान खाली कराने गई प्रशासन की टीम को रहवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। बस्ती की कई महिलाएं सामान भरने आए ट्रेक्टर के सामने लेट गई। विरोध बढ़ता देख प्रशासन ने रहवासियों को दो दिन का और मौका दिया है।

दरअसल, गलचा बस्ती मे 240 परिवार रहते हैं। इन सभी को कुछ साल पहले सरकार ने हामुखेड़ी स्थित गलचा बस्ती में अस्थाई रूप से जगह दे दी थी। जिसके बाद विस्थापित परिवारों के लिए सरकार ने पंवासा इलाके मकान बनाकर दिए। जिसमें उन्हें एक महीने में परिवार सहित शिफ्ट होने का नोटिस दिया था। लेकिन नोटिस मिलने के बाद भी बस्ती के कई परिवारों ने अपने मकान शिफ्ट नहीं किए है। जिसके चलते आज नगर निगम का अमला बस्ती खाली कराने गया था। लेकिन विरोध को देखते हुए प्रशासन ने परिवार को 2 दिन का समय और दिया है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अगर परिवार के लोगों ने 2 दिन के अंदर मकान खाली नहीं किया तो प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।