Loading...
अभी-अभी:

नमकीन फेक्ट्री में फूड डिपार्टमेंट का छापा, 1300 लीटर केरोसिन जप्त

image

Sep 22, 2016

इंदौर। जिला प्रशासन की टीम ने आज शहर की एक नमकीन बनाने वाली फेक्ट्री पर छापामार कार्रवाई करते हुए 1300 लीटर नीला केरोसिन जप्त किया। जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन और खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि शहर के प्रजापत नगर उत्कृष्ट विहार पार्क के सामने नमकीन बनाने वाली फेक्ट्री में नीला केरोसिन का उपयोग किया जा रहा है। जिसके बाद प्रशासन ने फेक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की।  

फ़ूड अफसर आरएस मीणा ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली  कि प्रजापत नगर उत्कृष्ट विहार पार्क के सामने नमकीन बनाने की फैक्ट्री में नीला केरोसिन का उपयोग किया जा रहा है।  जिसके तुरंत बाद प्रशासन ने खाद्य विभाग की टीम के साथ  छापामारा कार्रवाई करते हुए फेक्ट्री से 1300 लीटर नीला केरोसिन जप्त किया। खाद्य विभाग ने फेक्ट्री में बनने वाले नमकीन का सैंपल भी लिया। जिसे जांच के लिए भेजा जायेगा। सेंपल जांच की रिपोर्ट आने के बाद फेक्ट्री मालिक पर कार्रवाई की जाएगी।