Sep 22, 2016
भोपाल। म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग ने आज से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय अंतरसंभाग शतरंज पुरुष - महिला प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक राजधानी में यूनिवर्सिटी परिसर में चलेगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 7 संभागों के करीब 72 प्रतियोगी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में पांच राऊंड खेले जाएंगे। जिसमें विजयी प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेगा।