Loading...
अभी-अभी:

पूर्व MLA शंकर लाल तिवारी की तबीयत बिगड़ी, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली रवाना

image

Sep 16, 2025

पूर्व MLA शंकर लाल तिवारी की तबीयत बिगड़ी, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली रवाना

कपिल प्यासी सतना: मध्यप्रदेश के पूर्व MLA शंकर लाल तिवारी की तबीयत अचानक बिगड़ने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सोडियम की कमी के कारण उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली AIIMS ले जाया जा रहा है।

सोडियम की कमी से बिगड़ी हालत

पूर्व MLA शंकर लाल तिवारी कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। जांच में पता चला कि उनके शरीर में सोडियम की कमी के कारण तबीयत बिगड़ी है। स्थानीय चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली रेफर किया।

दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

तिवारी को विशेष इलाज के लिए दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों में चिंता का माहौल है। प्रशासन ने एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था कर तत्काल दिल्ली रवाना करने की तैयारी की है। तिवारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

Report By:
Monika