Sep 17, 2016
धमतरी। जिले के किसानों को एक ही छत के नीचे उनकी जरूरत की चीजें मुहैया कराने की योजना एग्रो मॉल कागजों में बंद होकर रह गई है। दरअसल धमतरी के पुरानी मंडी में प्रशासन ने एग्रों मॉल खोलने का वादा किया था। लेकिन एक साल गुजरने के बाद भी अब तक एग्रों मॉल की नींव तक डाली नहीं जा सकी है। स्थानीय लोगों की माने तो पुरानी मंडी में एग्रो मॉल बनने से खाली पड़े मंडी का संरक्षण होता। इसके साथ ही किसानों के लिए बहुपयोगी भी साबित होती। लेकिन प्रशासन और मंडी बोर्ड की उदासीनता के चलते किसानों को लाभ नही मिल पा रहा है।
दरअसल, शहर की पुरानी मण्डी में प्रशासन और मण्डी बोर्ड एक एग्रो माॅल खोलने की तैयारी कर रही थी। जहां खेती के लिए कीटनाशक दवाईयां, बीजो के अलावा टैक्टर सहित जरुरतों के सामान एक ही जगह पर किसानों को मुहैया होते। किसानों का कहना है एक साल पहले एग्रो मॉल खोलने की घोषणा हुई थी। लेकिन अब तक मॉल खोले नहीं जा सके हैं। फिलहाल किसानो को एग्रो माॅल नही होने के कारण किसानों को कई दुकानों में खरीददारी के लिए भटकना पड़ रहा है। वही जिला प्रशासन पुरानी मंडी में किसान हाॅट खोलने की बात कह रहा है।