Loading...
अभी-अभी:

भोपाल में संघ प्रमुख की वैचारिक यात्रा: युवाओं, बुद्धिजीवियों और महिलाओं से सीधा संवाद

image

Jan 2, 2026

भोपाल में संघ प्रमुख की वैचारिक यात्रा: युवाओं, बुद्धिजीवियों और महिलाओं से सीधा संवाद

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंच रहे हैं। 2 और 3 जनवरी को होने वाले इस दौरे में वे समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे। इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य संघ की सौ वर्षों की यात्रा, वर्तमान सामाजिक चुनौतियां और राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक की भूमिका पर खुलकर चर्चा करना है। शताब्दी वर्ष में संघ के प्रति बढ़ती जिज्ञासा के बीच यह दौरा भोपाल के लिए एक महत्वपूर्ण वैचारिक मंच बनेगा।

युवाओं से प्रेरक संवाद

2 जनवरी को सुबह 9:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रांत स्तर का युवा संवाद आयोजित होगा। इसमें मध्यभारत प्रांत के विभिन्न जिलों से चुने गए युवा शामिल होंगे, जो शिक्षा, सेवा, नवोन्मेष और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दे चुके हैं। डॉ. भागवत युवाओं से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व और जीवन मूल्यों पर अपने विचार साझा करेंगे।

बुद्धिजीवियों और प्रभावशाली व्यक्तियों की गोष्ठी

उसी दिन शाम 5:30 बजे रविंद्र भवन के हंस ध्वनि सभागार में प्रमुखजन गोष्ठी होगी। इसमें भोपाल क्षेत्र के शिक्षा, संस्कृति, व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों के प्रभावशाली लोग आमंत्रित हैं। चर्चा का केंद्र संघ की शताब्दी यात्रा, सामाजिक समरसता और समसामयिक चुनौतियां रहेंगी।

 सामाजिक एकता की मजबूती के लिए सद्भाव बैठक

3 जनवरी को सुबह 9:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सामाजिक सद्भाव बैठक होगी। प्रांत के सभी जिलों से विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे। डॉ. भागवत सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और साझा जिम्मेदारियों पर मार्गदर्शन देंगे।

 मातृशक्ति के साथ विशेष संवाद

3 जनवरी शाम 5 बजे भोपाल की प्रमुख महिलाओं से शक्ति संवाद होगा। इसमें परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर गहन विमर्श होगा। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व के नजरिए से खास महत्व रखता है।

यह प्रवास समाज को संघ की वास्तविक जानकारी देने के साथ-साथ सक्रिय नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करेगा।

Report By:
Monika