Sep 21, 2016
सिंगरौली। शहर में आज लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए सरई इलाके में रजिस्ट्री लेखक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। लोकायुक्त ने इंद्रजीत जयसवाल की दुकान से रजिस्ट्री लेखक को 13000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। जानकारी के अनुसार डिप्टी राजेन्द्र सिंह सेंगर ने रजिस्ट्री लेखक के माध्यम से विजय जयसवाल से रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद विजय जयसवाल ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज की। इसके तुरंत बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए, रजिस्ट्री लेखक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में रजिस्ट्री लेखक ने बताया की डिप्टी राजेन्द्र सिंह ने जमीन की राजिस्ट्री कराने के एवज में 13000 रूपए की मांग करने को बोला था। दोनों आरोपियों पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया है।