Sep 18, 2016
सागर। शहर में नाबालिग छात्रा के साथ चलती बस में ज्यादती करने का मामला सामने आया है। नाबालिग छात्रा के साथ आरोपी दयाल राठौर ने दो बार चलती बस में वारदात को अंजाम दिया। छात्रा का कहना है कि आरोपी उसको रोज परेशान करता था। दरअसल, घटना २सितम्बर की है। छात्रा ने बताया कि वो देवरी से सागर कॉलेज पढ़ने आती थी। मकरोनिया चौराहा निवासी दयाल राठौर अक्सर छात्रा को परेशान करता था। उसने छात्रा को नशीली दवाई मिलाकर प्रसाद दिया। जिसके बाद उसका अपहरण कर इंदौर ले गया।वहां उसने छात्रा के साथ लगातार बलत्कार की वारदात को अंजाम दिया। इंदौर से लौटते वक्त भी आरोपी ने चलती बस में छात्रा के साथ ज्यादती की। छात्रा ने आरोपी की धमकी के चलते में पुलिस में मामला दर्ज नहीं किया था। पुलिस ने छात्रा की रिपोर्ट पर आरोपी दयाल के खिलाफ छेड़छाड़, अपहरण और द़ुष्कृत्य का केस दर्ज कर लिया। पुलिस जांच में जुट गई है।