Sep 22, 2016
गरियाबंद। देवभोग थाना पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने 7 साल पहले डिप्टी रेंजर की हत्या के मामले में आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस जानकारी के मुताबिक देवभोग पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी जयराम मांझी को इंदागांव से गिरफ्तार किया। जयराम पर 2009 में इंदागांव के डिप्टी रेंजर मार्क ताण्डी की हत्या करने का आरोप है।
दरअसल 7 साल पहले आरोपियों ने तत्कालीन डिप्टी रेंजर मार्क ताण्डी ने जयराम और उसके अन्य साथियों को जंगल से लकडी चुराने के लिए मना किया था । जिस पर जयराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर डिप्टी रेंजर की हत्या कर दी थी। आरोपी जयराम घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस गैर जमानती वारंट जारी कर उसकी तालाश में मे जुटी हुई थी।
पुलिस को जैसे ही उसके इंदागांव में होने की सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले के अन्य सभी आरोपी पहले ही जेल जा चुके है।