Loading...
अभी-अभी:

आसामजिक गतिविधियों को रोकने के लिए महिला PCR10 का गठन

image

Sep 23, 2016

रायपुर। राजधानी में पुलिस नियंत्रण कक्ष रायपुर परिसर से आज महिला पुलिस पेट्रोलिंग(PCR 10) टीम को रवाना किया। टीम को पुलिस अधिक्षक व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाई। जानकारी के अनुसार वाहन मे 1 महिला प्रधान आरक्षक, 2 महिला आरक्षक एवं 2 पुरूष आरक्षको की डिवटी लगायी जाएगी । टीम के पास मोबाईल फोन क्रमांक 94791—90167 रहेगा। इसके अतिरिक्त इनसे डायल 100 से भी मदद ली जा सकती है। टीम शहर में असमाजिक गतिविधियों पर नजर रखेगी। पुलिस अधिक्षक के मुताबिक शहर में बढ़ रही वारदातों के चलते टीम का गठन किया गया है। जल्द प्रदेश भर में इस तरह की टीमों का गठन किया जाएगा।