Loading...
अभी-अभी:

इंदौर में दिनदहाड़े गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

image

Sep 21, 2016

इंदौर। शहर के जुनी थाना इलाके में मणिकबाग ब्रिज के नीचे दुकान पर दिनदहाड़े एक व्यक्ति पर गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सूचना मिली कि दो अज्ञात आऱोपियों ने दिनदहाड़े एक युवक पर गोली चला दी। जिसके बाद 24घंटे के अंदर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मुख्य आरोपी को पकड़ लिया। पीड़ित का नाम जावेद है, वहीं आरोपियों की पहचान कल्लू औऱ आबिद के नाम से हुई।पुलिस जांच में वारदात की वजह आपसी विवाद सामने आया है।

दरअसल, आरोपी आबिक की पत्नी पिछले कुछ समय से पीड़ित जावेद के साथ रह रही थी। आरोपी का कहना है कि दोनों मिलकर कई दिनों से उसे परेशान कर रहे थे। जिस कारण दोनों में विवाद चल रहा था। विवाद की सुलाह के लिए उन्होंने ने जावेद को दुकान पर बुलाया। जिसके बाद उस पर आत्मघाती हमला कर दिया। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी मोटरसाइकल पर सवार थे और देवास से वारदात को अंजाम देने के लिए पिस्टल खरीदकर लाए थे। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी आबिद के पास से बाइक और पिस्टल बरामद कर ली है। साथ ही दूसरे आरोपी की तलाश पुलिस की जा रही है।